#प्रतापगढ़: जमीन विवाद में ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह समेत 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच
पट्टी कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह, उनके भाई राजकुमार सिंह और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
रायपुर रोड निवासी स्वतंत्र कुमार ने आरोप लगाया है कि ब्लॉक प्रमुख और उनके साथियों ने 3 और 6 मई को उनके स्कूल के गेट पर आकर उन्हें धमकाया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कोतवाल आनंद पाल सिंह के अनुसार, मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#Pratapgarhnews #CrimeNews #LawAndOrder #Justice #UPPolice