#महोबा - जिलाधिकारी गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने आज कल दिनांक 21 जून 2026 को मुख्यमंत्री के जनपद आगमन की तैयारी के संबंध में निरीक्षण किया । उन्होंने सर्वप्रथम गोरखगिरी पर्वत एवं शिव तांडव मंदिर तथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं पेयजल ,छाया, टेंट, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था, वेरिफिकेशन एवं आदि व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने एवं पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश संबंधित क्षेत्राधिकार एवं पुलिस अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर पंकज, उपजिलाधिकारी सहित क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#mahoba #news #bjp #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Jun 20, 2026