Zero tolerance Against Crime-
मात्र 12 घंटे के अन्दर लूट की घटना का सफल अनावरण
▫️दिनांक 23.06.2026 को थाना श्रीनगर क्षेत्र में देशी शराब ठेके के मुंशी से हुई लूट की घटना का पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में जनपदीय महोबा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा किया है।
🔸 संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई प्रभावी घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में 02 अभियुक्त घायल हुए तथा कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
🔻 लूट की शत-प्रतिशत धनराशि ₹55,200/- बरामद
🔻 पीड़ित के महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद
🔻 02 अवैध तमंचे एवं 04 कारतूस (02 जिन्दा/02 खोखा) बरामद
🔻 घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद
📌 उक्त लूट की घटना का सफल अनावरण किए जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा दी गई बाइट व अन्य विवरण।
@Uppolice @ADGZonPrayagraj