
#छठ #महापर्व की रौनक के बीच #बिहार की राजधानी पटना से दुखद खबर सामने आई है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर घाट पर रविवार को गंगा में चार युवक डूब गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन अन्य अब भी लापता हैं।
जानकारी के मुताबिक, चारों युवक छठ के मौके पर #मिर्जापुर घाट पहुंचे थे। इसी दौरान वे गंगा में स्नान करने या अर्घ्य देने के लिए पानी में उतरे और गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते चारों डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाव की कोशिश शुरू कर दी।
स्थानीय गोताखोरों और लोगों ने एक युवक को बाहर निकाल लिया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बचाए गए युवक की पहचान सुधीर शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, लापता युवकों की पहचान आशु शर्मा, आदित्य शर्मा और सूरज शर्मा के रूप में बताई गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लापता तीनों युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घाट पर बड़ी संख्या में लोग जमा हैं, वहीं लापता युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस हादसे ने छठ के मौके पर घाटों पर सुरक्षा और गहरे पानी में जाने से बचने की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है।
Gormi, Bhind | Nov 15, 2026