
किशनगंज पुलिस के द्वारा अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का किया गया पर्दाफाश। गिरोह के सरगना सहित पश्चिम बंगाल और बिहार के चार चोर को किया गया गिरफ्तार।
किशनगंज जिला अन्तर्गत कुर्लीकोट थानाक्षेत्र में दरभंगा से देवर के शादी में ग्राम भैसालोटी में आयी महिला गीता देवी के चर्चित हत्या कांड का किया गया सफल उभेदन। हत्या में इस्तेमाल ताला तोड़ने वाला लोहे का रॉड एवं मोबाईल फोन किया गया बरामद।
चोरी के क्रम में विरोध करने पर महिला की हुई थी हत्या। मृतिका के भाई ने उसके पति विमल पासवान पर मारपीट कर चाकू से वार कर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाकर, कराया गया प्राथमिकी। तकनीकी अनुसंधान से सुलझा हत्या का रहस्य। इस कांड में शामिल दो चोर को किया गया गिरफ्तार। वही गिरफ्तार अपराधी नूर आलम उर्फ नाजीर के निशानदेही पर सुखानी, पौआखाली, कुर्लीकोट, पोठिया और ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में गृहभेदन एवं मंदिर में चोरी के कुल सात (07) कांडों का किया गया सफल उद्भेदन एवं घटना में शामिल अन्य तीन चोर को किया गया गिरफ्तार तथा बड़े पैमाने पर चोरी का सामान, सोना-चाँदी का जेवरात, पीतल का बर्तन किया गया बरामद। किशनगंज पुलिस कप्तान प्रभारी हरिमोहन शुक्ला के द्वारा हत्या कांड के सफल उद्भेदन/अभियुक्तों की गिरफ्तारी / छापामारी तथा बरामदगी में शामिल एस०आई०टी० टीम के पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को किया जायेगा पुरस्कृत। #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #viralchallenge #Venezuela #newyork #2026Goals #किशगंज_पुलिस