# **क्रेडिट कार्ड से ₹89,848 की ऑनलाइन ठगी, साइबर सेल ने ₹33,652 वापस कराए**
### **कटरा साइबर सेल की कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत, बैंक और मर्चेन्ट से समन्वय कर होल्ड कराई गई ठगी की रकम**
**मिर्जापुर।** कोतवाली कटरा क्षेत्र के नटवा निवासी **प्रिय राज तिवारी** के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति ने दो बार में कुल **₹89,848 की ऑनलाइन ठगी** कर ली। मामले की शिकायत **NCRP पोर्टल** पर दर्ज होने के बाद कटरा साइबर सेल ने जांच शुरू की।
साइबर सेल की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित **बैंक एवं मर्चेन्ट से समन्वय** किया। पुलिस टीम की पहल पर ठगी की रकम में से **₹33,652 होल्ड** कराकर पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
ठगी की रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने **मिर्जापुर पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार** जताया।
पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने पर **बिना देरी किए तत्काल शिकायत दर्ज कराने** की सलाह दी गई है, ताकि ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराकर वापस कराने की संभावना बढ़ सके।