पल्स पोलियो अभियान के लिए शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न
---
सोमवार को सीएमएचओ कार्यालय के सभाकक्ष में पल्स पोलियो अभियान के सम्बंध में शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य व आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल ने बताया कि आगामी 28 जून को पल्स पोलियो अभियान के सुचारु संचालन व सफलता हेतु सूक्ष्म कार्ययोजना बनाकर ईंट भट्टे, निर्माण स्थल, वनग्राम एवं पहुंच विहीन ग्रामों को सम्मिलित किया जाएगा। आगामी 28 जून को बूथ पर पोलियो की दवाई पिलाई जायेगी और 29 व 30 जून को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जायेगी।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशल ने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान की तिथि एवं पोलियो बूथ के स्थान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवाई पिलाने से छूट न जाए।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa