दुकानदार खुद हटाएं अतिक्रमण, बाहर गंदगी मिली तो होगी कार्रवाई!
सभापति ईनानी की दो टूक—पहले खुद सुधारें व्यवस्था, वरना नगर परिषद चलाएगी कार्रवाई
चित्तौड़गढ़ (जम) शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर परिषद सभापति अनिल ईनानी ने पद्मिनी मॉल और यूआईटी रोड के दुकानदारों को दो टूक संदेश दिया है। दुकानों के बाहर अस्थायी ठेले लगाने, सामान फैलाने और गंदगी जमा करने से आमजन को परेशानी हो रही है।
सभापति ने दुकानदारों से खुद अतिक्रमण हटाने और दुकानों के बाहर साफ-सफाई रखने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वेच्छा से व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो नगर परिषद कार्रवाई कर अस्थायी इंतजाम हटाएगी।
इस दौरान नगर परिषद आयुक्त रविंद्र सिंह, अशोक सोनी, प्रदीप काबरा, जितेन्द्र मीणा सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे।