चोरैया निवासी ऋषिकेश गुप्ता बने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)
चोरैया निवासी श्री ऋषिकेश गुप्ता, पिता श्री जगदीश साहू ने कठिन परिश्रम, लगन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
ऋषिकेश गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने बताया कि इस कठिन यात्रा में उनके मित्र आशीष सिंह, विपुल कुमार गुप्ता, पंचम उरांव, सुमित सिंह, एवं अन्य मित्रों का भी विशेष सहयोग, मार्गदर्शन एवं निरंतर उत्साहवर्धन रहा, जिसने उन्हें लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।
क्षेत्र के लोगों ने कहा कि ऋषिकेश की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि मेहनत, अनुशासन एवं सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
ऋषिकेश गुप्ता के CA बनने पर परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Chanho, Ranchi | Jun 19, 2026