
LR Institute of Pharmacy के D.Pharmacy छात्रों का शानदार प्रदर्शन, HP Technical Education Board की परीक्षा में Top 10 में दो छात्राएं
सोलन स्थित LR Institute of Pharmacy के D.Pharmacy विद्यार्थियों ने HP Technical Education Board की वार्षिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान की दो छात्राओं ने प्रदेश की Top 10 मेरिट सूची में स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
परीक्षा परिणाम में अदिति शर्मा ने 7वां स्थान, जबकि हेमा ठाकुर ने 9वां स्थान हासिल किया है। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।
छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। वहीं, संस्थान के शिक्षकों ने भी दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
LR Institute of Pharmacy की प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता, अकादमिक निदेशक डॉ. पी. पी. शर्मा और प्रबंध निदेशक शचि सिंह ने दोनों छात्राओं को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
D.Pharmacy परीक्षा में दो छात्राओं का Top 10 में स्थान हासिल करना संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।