धानेपुर पुलिस ने महाराष्ट्र से गबन के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गोंडा के थाना धानेपुर में दर्ज मु0अ0सं0 268/2026, धारा 316(4) बीएनएस के गबन के मुकदमे में वांछित अभियुक्त विट्ठल बाबू सिंघाडे पुत्र बाबू सिंघाडे, निवासी गावडे मला येलावी, थाना तासगांव, जनपद सांगली, महाराष्ट्र को धानेपुर पुलिस ने उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त पर धानेपुर कस्बे में वादी अजय मराठा उर्फ आबासो की दुकान से करीब 100 ग्राम सोना और ₹50,000 नगद का गबन कर फरार होने का आरोप था। पुलिस टीम ने महाराष्ट्र में दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर ₹5,44,000 नगद तथा पीली धातु के 04 छोटे टुकड़े बरामद किए।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय तासगांव, जनपद सांगली के समक्ष पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया। इसके बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किए जाने हेतु रवाना किया गया।
#Gonda #GondaPolice #DhanepurPolice #CrimeNews #PoliceAction #EmbezzlementCase #Sangli #Maharashtra #BreakingNews #BharatSamacharGonda
Gonda, Gonda | Aug 22, 2026