सेवन तक न्यूज़ की खबर का असर, 5 घंटे में परिवार से मिला मासूम!
चरकापत्थर थाना क्षेत्र में भटकता हुआ मिला बच्चा आखिरकार अपने परिवार से मिल गया। सेवन तक न्यूज़ के लाइव प्रसारण और आप सभी के सहयोग से महज 5 घंटे के अंदर बच्चे को उसके परिजनों तक पहुंचाया गया।
बच्चे की पहचान और परिवार तक पहुंचाने में चरकापत्थर थाना प्रभारी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन ने काफी मेहनत की। पुलिस की तत्परता और लोगों के सहयोग से बच्चे को सुरक्षित उसके पिता को सौंप दिया गया।
🙏 सेवन तक न्यूज़ की खबर को साझा करने और मदद करने वाले सभी लोगों का दिल से धन्यवाद।
आपका भरोसा — हमारी ताकत।
सेवन तक न्यूज़ — स्थानीय खबरों पर आपकी आवाज़।
#SevanTakNews #Jamui #Charkapathar #LostChild #बच्चा_मिला #पुलिस_प्रशासन #जनसहयोग #खबर_का_असर
Sono, Jamui | Sep 9, 2026