इंडस टॉवर से बैट्री और केबल चोरी करते युवक गिरफ्तार
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र में स्थित एक इंडस टॉवर से बैट्री और केबल चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को चोरी किए गए सामान और उपकरणों के साथ पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, सुलतानपुर निवासी रमेश कुमार सिंह ने आरोपी रामू पुत्र रामअजोर निवासी कटरा राजा हिम्मत सिंह, थाना अमेठी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। आरोप है कि युवक इंडस टॉवर परिसर में घुसकर केबल और बैट्री चोरी कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब दो किलो टॉवर केबल, अमरराजा कंपनी की बैट्री तथा चोरी में प्रयुक्त सब्बल, प्लास, आरी, ब्लेड और रिंच बरामद किए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#AmethiNews #Musafirkhana #MusafirkhanaPolice #TheftCase #IndusTower #CrimeNews #UPPolice #AmethiPolice #BreakingNews #AmethiUpdates #खबरPublicNewsAmethi #अमेठी_समाचार #मुसाफिरखाना #चोरी_का_खुलासा
Amethi, Amethi | Jun 25, 2026