लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को अपशब्द बोलने के मामले में आरोपी हाजी सलमान को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। हाजी पर 25 हजार का इनाम था। स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच ने उसे चितौड़गढ़ से अरेस्ट किया है। हाजी सलमान ने लोनी विधायक की टांग तोड़ने की धमकी दी थी।
हाजी सलमान गोरी पट्टी, लोनी का निवासी है। पुलिस टीम ने राजस्थान में उसकी मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की। उसे चित्तौड़गढ़ के बीजयपुर क्षेत्र में हिरासत में लिया गया। विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल से जुड़े मामले में सलमान की तलाश चल रही थी।
Amroha, Amroha | Sep 9, 2026