
आरसेटी में प्रशिक्षण के लिए 8 जुलाई तक पंजीयन कराएं
---
स्टार ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान, खण्डवा द्वारा प्लंबिंग एवं सेनेटरी वर्क का प्रशिक्षण 10 जुलाई से दिया जाएगा। आरसेटी के निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब वर्ग के उम्मीदवारों का ऑनलाइन पंजीयन संस्थान में किया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई तक संस्थान में अपना ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण 6 दिवसीय रहेगा तथा प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों के लिए चाय और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। इच्छुक आवेदकों के पास आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के 5 फोटो और अंक सूची होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए हरसूद नाका, एनवीडीए कॉलोनी, सिविल लाइन खण्डवा स्थित स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी कार्यालय में कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में या 9584363186 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Finance, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa