अमरोहा के जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव तिगरी मिनी कुंभ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
Amroha, Amroha | Nov 14, 2026