
सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएं युवा-सुराणा
चूरूः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सपनों की उड़ान सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर के नवचयनित कार्मिकों और युवाओं से संवाद किया। जिला मुख्यालय स्थित पेंशनर भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी, लघु उद्योग भारती के दौलत तंवर सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नवचयनित कार्मिक और युवा मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में अपार ऊर्जा, सामर्थ्य और संभावनाएं हैं। युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर विकसित राजस्थान और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने नवचयनित कार्मिकों से सरकारी सेवा को आमजन की सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर मानते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता से कार्य करने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान जन सेवा ही प्रभु सेवा’ की भावना के साथ जनसेवा पर जोर दिया। इस दौरान सीएम ने बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बारां, बूंदी, झालावाड़ और कोटा सहित विभिन्न जिलों में 3,075 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 668 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि युवाओं को जीवन में कर्तव्य को प्राथमिकता देते हुए सार्वभौमिक मानवीय भावना के साथ कार्य करना चाहिए। प्रशासनिक और सार्वजनिक जीवन में लिए जाने वाले प्रत्येक निर्णय में नियमों का पालन और जिम्मेदारी की भावना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सामने अनंत संभावनाएं हैं। कोई भी काम छोटा नहीं होता है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। लघु उद्योग भारती के दौलत तंवर ने युवाओं से देश के महान आदर्शों और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में अतिथियों ने डॉ. प्रीति, डॉ. मनीषा, डॉ. खुशबू चौधरी, डॉ. गरिमा भाकर, डॉ. संदीप कुमार, मोहसिन खान, यास्मीन बानो, राधा गोदारा, पूनम चौधरी और अनीता देवी सहित नव चयनित कार्मिकों को वेलकम किट व नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. बीआर बायल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व नव चयनित कार्मिक मौजूद थे। #dmchuru
#AbhishekSurana #CMBhajanLalSharma #bhajanlalSharma #RajasthanCM #CMO
#highlights #highlightseveryonefollowers
#highlightseveryone #viralpost
#viralreelsfacebook
Churu, Churu | Oct 2, 2026