बाजपुर न्यूज
चेयरमैन गित्ते ने चीनी मिल प्रधान प्रबंधक को लिखा पत्र,
चीनी मिल के रिक्त पदों पर स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को दिया जाएं रोजगार
बाजपुर। गुरुवार को नगर पालिका परिषद बाजपुर के लोकप्रिय अध्यक्ष व कांग्रेस प्रदेश सचिव गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने चीनी मिल बाजपुर के प्रधान प्रबंधक को पत्र प्रेषित कर चीनी मिल बाजपुर में रिक्त पदों पर स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिये जाने की माँग की है। पत्र में चेयरमैन गित्ते ने कहा है कि चीनी मिल बाजपुर में पूर्व में कार्यरत कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गये हैं, जिस कारण चीनी मिल बाजपुर में अनेक पद रिक्त है। रिक्त पदों पर नियुक्ति किया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने रिक्त पदों पर स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिये जाने की पुरजोर माँग की है।