
पकरीबरावां में 19 वर्षीय युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका; SDPO और FSL टीम ने शुरू की जांच
नवादा। जिले के पकरीबरावां प्रखंड के देवधा राजेबीघा छिलका के समीप मंगलवार को एक 19 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जलपार गांव निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। उसका शव साइकिल के साथ बरामद किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। इसके बाद एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी एवं एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
मृतक के पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
#Nawada #Pakribarawan #SandeepKumar #CrimeNews #BiharNews #SDPO #FSLTeam #BreakingNews #NawadaPolice
Nawada, Nawada | Jun 2, 2026