
जमीन विवाद में मारपीट, महिलाओं समेत कई घायल
#हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम अमरावां मजरा थोकखाला की निवासी रीशु पुत्री वेदप्रकाश अवस्थी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 31 मई की शाम करीब 4 बजे गांव के ही रजनीश पुत्र ओमप्रकाश अवस्थी, अम्बुज, अनिल अवस्थी व सत्यप्रकाश अवस्थी (पुत्रगण बालकराम अवस्थी) ने विवाद के चलते गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें रीशु समेत उनकी मां विद्या देवी घायल हो गईं। पीड़िता के अनुसार बीच-बचाव करने आई उनकी मां को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी मारपीट की गई शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#रिपोर्ट:विनय गुप्ता/द टेलीकास्ट न्यूज
Hardoi, Hardoi | Jun 2, 2026