
अंकिता भंडारी हत्याकांड: उर्मिला सनावर को CBI कोर्ट में पेश होने का नोटिस, पॉलीग्राफ-नार्को टेस्ट पर होगी सुनवाई-
अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में सीबीआई की टीम सहारनपुर स्थित अभिनेत्री उर्मिला सनावर के आवास पर पहुंची और उन्हें देहरादून की विशेष सीबीआई अदालत में पेश होने का नोटिस दिया। अदालत में पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट को लेकर उनकी सहमति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, उर्मिला सनावर को 23 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे देहरादून स्थित विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। अदालत यह सुनिश्चित करेगी कि टेस्ट के लिए उनकी सहमति बिना किसी दबाव या अनुचित प्रभाव के दी जा रही है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर सामने आए ऑडियो और वीडियो क्लिप के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया था। इसके बाद प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन भी हुए। अब सीबीआई इस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
#AnkitaBhandari #AnkitaBhandariCase #अंकिता_भंडारी #अंकिता_भंडारी_हत्याकांड #UrmilaSanawar #उर्मिला_सनावर #CBIInvestigation #CBI #सीबीआई_जांच #UttarakhandNews #उत्तराखंड_समाचार #DehradunNews #VIPAngle #JusticeForAnkita #देहरादून