Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

क्या #बोकारो की सड़कों पर सबसे बड़े ‘कानूनपालक’ #ऑटो-ट्रैक्टर ? पढ़िए #ट्रैफिक पुलिस ने सबसे ज्यादा किस-किसका #चालान काटा #Bokaro: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया यातायात पुलिस का विशेष अभियान इस बार कुछ ऐसा “आंख खोलने वाला” साबित हुआ, जहां कार्रवाई की तस्वीर देखकर आम लोग भी हैरान रह गए। कागजों में जहां सड़क पर हर तरह के वाहन चलते दिखाई देते हैं, वहीं चालानों की सूची में केवल दोपहिया और चारपहिया वाहन ही प्रमुख रूप से नजर आए। मानो शहर की सड़कों पर न तो ऑटो चलते हों, न ट्रैक्टर, और न ही अन्य व्यावसायिक वाहन या अगर चलते भी हैं तो उनसे कभी कोई नियम उल्लंघन होता ही नहीं। ##01 जून से 21 जून तक चला विशेष अभियान जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) अजय प्रसाद के नेतृत्व में 01 जून 2026 से 21 जून 2026 तक विशेष यातायात जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की गई। ##हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों पर कड़ा एक्शन अभियान के तहत बिना हेलमेट के 1034, पीछे बिना हेलमेट सवारी के 860 तथा दोपहिया पर तीन सवारी के 758 मामलों में कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के 728, बिना लाइसेंस 27 और बिना बीमा 324 चालान काटे गए। मोबाइल फोन का उपयोग करते वाहन चलाने के 8, काला शीशा लगाने के 7, सीट बेल्ट नहीं पहनने के 30, रॉग पार्किंग के 221 तथा नशे की हालत में वाहन चलाने के 15 मामलों में भी कार्रवाई दर्ज की गई। ##कुल 2852 चालान, 43 लाख से अधिक जुर्माना इस अभियान में कुल 2852 वाहन चालकों-मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए Rs 43,47,500 का जुर्माना वसूला गया। यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान आम जनता को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया और अपील की कि सभी लोग नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। हालांकि, चालानों की सूची को देखकर यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या सड़क पर चलने वाले सभी श्रेणियों के वाहन वास्तव में समान रूप से नियमों के दायरे में आते हैं या नहीं। #Bokaro #BokaroNews #TrafficPolice #TrafficChallan #RoadSafety #JharkhandNews #MVAct #DrunkAndDrive #TrafficRules #BokaroTraffic #ChallanReport #BreakingNews #CurrentBokaro #Jharkhand #VehicleCheck

Chas, Bokaro | Jun 22, 2026

MORE NEWS

धनबाद में वोटर लिस्ट का महाअभियान, रोज 20 हजार मतदाताओं का सत्यापन

धनबाद में वोटर लिस्ट का महाअभियान, रोज 20 हजार मतदाताओं का सत्यापन

Chas, Bokaro | Jun 24, 2026

मुहर्रम को लेकर बोकारो पुलिस हाई अलर्ट, ड्रोन से रखी जा रही हर गतिविधि पर नजर 🚔🚁

मुहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बोकारो पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

माराफारी थाना क्षेत्र में जुलूस मार्गों का ड्रोन कैमरे से निरीक्षण किया गया। ऊंची इमारतों, संवेदनशील स्थानों और मार्गों की निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा जिले के सभी मुहर्रम अखाड़ों और जुलूस मार्गों का बारीकी से सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान बिजली के लटकते तार, पेड़ों की शाखाएं, सड़क पर मौजूद अवरोधक और अन्य संभावित जोखिम वाले स्थानों की जांच की जा रही है।

बोकारो पुलिस का उद्देश्य मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।

#Bokaro #BokaroPolice #Muharram #SecurityAlert #JharkhandPolice #LawAndOrder #DroneSurveillance #PeaceAndHarmony #BokaroNews #JharkhandNews #FestivalSecurity #PoliceAlert #SafetyFirst

मुहर्रम को लेकर बोकारो पुलिस हाई अलर्ट, ड्रोन से रखी जा रही हर गतिविधि पर नजर 🚔🚁 मुहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बोकारो पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। माराफारी थाना क्षेत्र में जुलूस मार्गों का ड्रोन कैमरे से निरीक्षण किया गया। ऊंची इमारतों, संवेदनशील स्थानों और मार्गों की निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीम द्वारा जिले के सभी मुहर्रम अखाड़ों और जुलूस मार्गों का बारीकी से सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान बिजली के लटकते तार, पेड़ों की शाखाएं, सड़क पर मौजूद अवरोधक और अन्य संभावित जोखिम वाले स्थानों की जांच की जा रही है। बोकारो पुलिस का उद्देश्य मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। #Bokaro #BokaroPolice #Muharram #SecurityAlert #JharkhandPolice #LawAndOrder #DroneSurveillance #PeaceAndHarmony #BokaroNews #JharkhandNews #FestivalSecurity #PoliceAlert #SafetyFirst

Chas, Bokaro | Jun 24, 2026

क्या #बोकारो की सड़कों पर सबसे बड़े ‘कानूनपालक’ #ऑटो-ट्रैक्टर ? पढ़िए #ट्रैफिक पुलिस ने सबसे ज्यादा किस-किसका #चालान काटा #Bokaro: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया यातायात पुलिस का विशेष अभियान इस बार कुछ ऐसा “आंख खोलने वाला” साबित हुआ, जहां कार्रवाई की तस्वीर देखकर आम लोग भी हैरान रह गए। कागजों में जहां सड़क पर हर तरह के वाहन चलते दिखाई देते हैं, वहीं चालानों की सूची में केवल दोपहिया और चारपहिया वाहन ही प्रमुख रूप से नजर आए। मानो शहर की सड़कों पर न तो ऑटो चलते हों, न ट्रैक्टर, और न ही अन्य व्यावसायिक वाहन या अगर चलते भी हैं तो उनसे कभी कोई नियम उल्लंघन होता ही नहीं। ##01 जून से 21 जून तक चला विशेष अभियान जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) अजय प्रसाद के नेतृत्व में 01 जून 2026 से 21 जून 2026 तक विशेष यातायात जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की गई। ##हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों पर कड़ा एक्शन अभियान के तहत बिना हेलमेट के 1034, पीछे बिना हेलमेट सवारी के 860 तथा दोपहिया पर तीन सवारी के 758 मामलों में कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के 728, बिना लाइसेंस 27 और बिना बीमा 324 चालान काटे गए। मोबाइल फोन का उपयोग करते वाहन चलाने के 8, काला शीशा लगाने के 7, सीट बेल्ट नहीं पहनने के 30, रॉग पार्किंग के 221 तथा नशे की हालत में वाहन चलाने के 15 मामलों में भी कार्रवाई दर्ज की गई। ##कुल 2852 चालान, 43 लाख से अधिक जुर्माना इस अभियान में कुल 2852 वाहन चालकों-मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए Rs 43,47,500 का जुर्माना वसूला गया। यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान आम जनता को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया और अपील की कि सभी लोग नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। हालांकि, चालानों की सूची को देखकर यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या सड़क पर चलने वाले सभी श्रेणियों के वाहन वास्तव में समान रूप से नियमों के दायरे में आते हैं या नहीं। #Bokaro #BokaroNews #TrafficPolice #TrafficChallan #RoadSafety #JharkhandNews #MVAct #DrunkAndDrive #TrafficRules #BokaroTraffic #ChallanReport #BreakingNews #CurrentBokaro #Jharkhand #VehicleCheck - Chas News