
थाना लोहारू पुलिस ने प्रवीण हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
*मुख्य आरोपी जयकरण को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ।*
*रिमांड के दौरान पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों को किया गिरफ्तार।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को हत्या जैसे संगीन अपराधों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना लोहारू पुलिस ने प्रवीण हत्याकांड में मुख्य आरोपी जयकरण सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में मृतक प्रवीण के पिता रणबीर सिंह निवासी गोठड़ा ने थाना लोहारू पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि दिनांक 10/11.09.2026 की रात उनका लड़का प्रवीण प्लांट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान प्लांट में मौजूद आरोपी जयकरण व अन्य आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई तथा शव को गली में डाल दिया गया। शिकायत के आधार पर थाना लोहारू में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया।
*मुख्य आरोपी को 13.09.2026 को किया था गिरफ्तार*
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 13.09. 2026 को डीएसपी लोहारू श्री संजीव कुमार के द्वारा मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।
*गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयकरण पुत्र ओमप्रकाश निवासी गोठड़ा, जिला भिवानी के रूप में हुई।*
*पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।*
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ एवं पुलिस जांच के आधार पर *दिनांक 15.09. 2026 को प्रबंधक थाना लोहारू निरीक्षक सतनारायण ने अभियोग में दो अन्य आरोपियों ओमप्रकाश निवासी गोठड़ा तथा ब्रह्मानंद पुत्र सुमेर सिंह निवासी, जिला चरखी दादरी को गिरफ्तार किया गया।*
*पूछताछ में सामने आई वारदात की जानकारी*
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जयकरण और मृतक प्रवीण के बीच प्लाट पर बैठने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी जयकरण ने मृतक प्रवीण पर हमला किया। इसके बाद गली में आने पर जयकरण तथा उसके पिता ओमप्रकाश द्वारा भी मृतक के साथ मारपीट की गई।
वारदात के बाद आरोपी जयकरण ब्रह्मानंद के घर पहुंचा, जहां उसने खून लगे कपड़े ब्रह्मानंद को दिए तथा वहां से दूसरे कपड़े बदलकर चला गया।
पुलिस टीम द्वारा अभियोग में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने सभी आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। मामले में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।