
भरतपुर - वार्ड 65 में सफाई और लाइट व्यवस्था बदहाल, ग्रामीण बोले - पंचायत ही बेहतर थी
भरतपुर। नगर निगम में शामिल किए गए वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव लगातार उजागर हो रहा है। ऐसा ही एक मामला वार्ड संख्या 65 से सामने आया है, जहां के पार्षद जनार्दन सिंह के पिता और पूर्व सरपंच सुरेश जी ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
पूर्व सरपंच सुरेश का कहना है कि वार्ड में किसी भी तरह की सफाई व्यवस्था नहीं है। सफाई अभियान आज से शुरू होने की बात कही गई थी, लेकिन आज भी वार्ड में सफाई के लिए किसी भी साधन की व्यवस्था नहीं की गई है। इस संबंध में कई बार शिकायत की गई है। सफाई ठेकेदार देवेंद्र शर्मा को कई बार फोन के माध्यम से अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने भी अपने साधन मौके पर नहीं भेजे।
उनका कहना है कि इससे अच्छी तो हमारे गांव की पंचायत व्यवस्था ही थी। अगर नगर निगम वार्डों को नहीं संभाल सकता तो फिर इन वार्डों को निगम में शामिल ही क्यों किया गया, जब कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है।
वहीं दूसरी तरफ वार्ड में लाइट की व्यवस्था को लेकर भी नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। गली-गली में लाइटें लगाई जानी थीं,