
उदयपुर यूथ कांग्रेस चुनाव: पार्षद हर्षवर्धन सिंह केलावत ने मारी बाजी, 1864 वोटों के साथ लगातार दूसरी बार बने शहर अध्यक्ष; पूरा पैनल भी जीता
उदयपुर।
राजस्थान यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव परिणाम में पार्षद हर्षवर्धन सिंह केलावत का जलवा एक बार फिर देखने को मिला है। इंडियन यूथ कांग्रेस की वेबसाइट पर घोषित आधिकारिक परिणामों के अनुसार, शहर अध्यक्ष पद के कड़े मुकाबले में हर्षवर्धन सिंह केलावत ने सर्वाधिक 1864 वोट हासिल कर लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद फरहान सिपाही और अविनाश कुमावत को बड़े अंतर से शिकस्त दी।
केलावत पैनल का एकतरफा दबदबा, दोनों ब्लॉक अध्यक्ष भी जीते
इस चुनाव में न केवल शहर अध्यक्ष पद पर केलावत की जीत हुई, बल्कि उनके पूरे पैनल ने अपना दबदबा कायम किया। केलावत पैनल के:
अजीत कुशवाह: 972 वोट हासिल कर 'ए' ब्लॉक अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
विकास शर्मा: 406 वोट प्राप्त कर 'बी' ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विजयी रहे।
छात्र राजनीति से पार्षद और अब फिर यूथ कांग्रेस की कमान
हर्षवर्धन सिंह केलावत पहले भी यूथ कांग्रेस उदयपुर शहर के अध्यक्ष रह चुके हैं। छात्र और युवा राजनीति के लंबे अनुभव के चलते कांग्रेस पार्टी ने उन्हें नगर निगम चुनाव में मौका दिया था, जहां उन्होंने वार्ड संख्या 2 से शानदार जीत दर्ज कर पार्षद का पद हासिल किया था। अब दोबारा युवा कांग्रेस की कमान मिलने से स्थानीय राजनीति में उनकी पकड़ और कद और अधिक मजबूत हो गया है।
परिणामों की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जीत का जोरदार जश्न मनाया व उन्हें बधाइयां दीं। #udaipur #mewar #ryc #YouthCongress #trendungudaipur