Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
newsudaipur87
घर-घर जाकर दुआ देने वालों के पूर्व ड्राइवर पर 50 लाख रुपये मांगने का आरोप,रकम नहीं देने पर धर्म परिवर्तन की धमकी !#rajdhani_khabar #viralvideos #udaipur #udaipurpolice
Badgaon, Udaipur
| Oct 5, 2026
#rajdhani_khabar
#viralvideos
#udaipur
#udaipurpolice
MORE NEWS
पुलिस और DST टीम पर जानलेवा हमला,अवैध कोडीन सिरप की 24 शीशियां बरामद,4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार!#rajdhani_khabar #viralvideos #udaipur #udaipurpolice #rajdhani_ख़बर
Badgaon, Udaipur | Oct 5, 2026
Nathdwara ❤️ . . . #nathdwara #shreenathji #krishnabhakti #viral
Badgaon, Udaipur | Oct 5, 2026
*हिस्ट्रीशीटर चिराग खटीक की हत्या की फिराक में घूम रही गैंग का पर्दाफाश, 6 बदमाश गिरफ्तार* *राशमी थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम की संयुक्त बड़ी कार्रवाई—गैंग के कब्जे से देशी कट्टा, रिवॉल्वर, 4 जिंदा कारतूस, धारदार हथियार एवं 2 वाहन जब्त* चित्तौड़गढ़, 05 अक्टूबर 2026। राशमी थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी वारदात को टाल दिया। पुलिस ने चित्तौड़गढ़ सदर थाने के ए-श्रेणी हिस्ट्रीशीटर चिराग खटीक की हत्या की योजना बना रही गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देशी कट्टा, एक रिवॉल्वर मय 4 जिंदा कारतूस, धारदार हथियार तथा क्रेटा व स्विफ्ट कार जब्त की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में मामला आपसी वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा होना सामने आया है। बदमाशो में दो राशमी जिला चित्तौड़गढ व चार सुरत, गुजरात के है। गैंग ने पूर्व में सुरत गुजरात के बेग के बड़े व्यवसायी कोमिल अनवर अली निवासी उमरा सुरत को सुबह जिम जाते हुए को टक्कर मारकर नीचे गिराया व अपहरण कर एक करोड़ रूपये की फिरौती वसुल की थी। जिस पर सुरत गुजरात पुलिस ने हथियारो सहित गिरफ्तार किया गया था । सुरत पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने साथियो के साथ मिलकर सुरत, गुजरात पुलिस पर फायरिंग भी की थी। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को थानाधिकारी राशमी गेहरी लाल गुर्जर को को जरिये मुखबिर व जिला स्पेशल टीम चित्तौड़गढ के एएसआई सुरज कुमार व हैड़कानि भुपेन्द्र सिंह ने जरिये टेलीफोन सुचना दी की चित्तौड़गढ सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर चिराग खटीक पिता लोकेश खटीक निवासी सेंगवा हाउसिंग बोर्ड सेंती पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ जिला चित्तौड़गढ को जान से मारने के लिए राहुल खटीक निवासी राशमी पुलिस थाना राशमी जिला चित्तौड़गढ की गैंग चित्तौड़गढ में हिस्ट्रीशीटर चिराग खटीक को ढुंढ रही है, उक्त गैंग हथियारो से लैस होकर अभी राशमी कस्बे में आ सकते है। वगैरा पर सुचना की गम्भीरता को देखते हुए महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर ,रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के द्वारा चलाये जा रहे (संगठित एवमं गैंगवार जैसे गम्भीर अपराधो की रोकथाम) विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा व डीएसपी गंगरार उदय सिंह चुण्डावत के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी गेहरी लाल गुर्जर, पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना राशमी मय जाप्ता के कस्बा राशमी में राहुल खटीक के मकान पर दबिश देकर छः व्यक्तियो को गिरफ्तार करते हुए, 01. राहुल खटीक के कब्जे से एक देशी कट्टा मय दो जिंदा कारतुस 02. अजय भरवाड़ के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर मय दो जिंदा कारतुस 03. चिराग यादव, 04. फैजान उस्मानी, 05. काना रविन्द्र, 06. राहुल कीर के कब्जे से लौहे के धारदार हथियार को जप्त कर घटना में प्रयुक्त दो वाहन "क्रेटा कार व स्विफ्ट कार" को जप्त किया जाकर उक्त गैंग के विरूद्ध संगठीत अपराध की तैयारी व आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर उक्त गैंग के छः सदस्यो से प्रकरण में संगठित अपराध की कार्य योजना व जप्तशुदा हथियारो, वाहनो के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी:- 1. राहुल खटीक उर्फ बाबा पुत्र श्री रतनलाल खटीक आयु 26 वर्ष, निवासी राशमी जिला चित्तौड़गढ हाल निवासी हीरा बाग, इन्द्रानगर, बाराक्षा रोड़ पुलिस थाना बाराक्षा जिला सूरत राज्य गुजरात, (अभियुक्त के खिलाफ शराब तस्करी, एनडीपीएस एक्ट, मारपीट अपहरण फिरोती के कुल चार आपराधिक प्रकरण दर्ज है।) 2. अजय पुत्र रतना भाई यदुवंशी भरवाड़ आयु 27 वर्ष निवासी कीम, कुरसद रोड़, धन्वतंरी कॉलेज, भरवाड़वास, सूरत पुलिस थाना कीम सूरत जिला सूरत, राज्य गुजरात (अभियुक्त के खिलाफ मारपीट अपहरण फिरोती के कुल चार आपराधिक प्रकरण दर्ज है।) 3. चिराग पुत्र गोपाल भाई यादव आयु 27 वर्ष निवासी मकान नं. 130 श्यामजी नगर सोसायटी, थाना सायण सूरत जिला सूरत राज्य गुजरात (अभियुक्त के खिलाफ अपहरण मारपीट फिरौती व एससी एसटी के कुल चार आपराधिक प्रकरण दर्ज है।) 4. काना पुत्र जैना चौहान राजपूत आयु 26 वर्ष निवासी जे 3 कमरा नम्बर 09 अर्चना कूल हरिधाम सोसायटी, पुलिस थाना वराछा जिला सूरत गुजरात (अभियुक्त के खिलाफ शराब तस्करी व एनडीपीएस एक्ट के कुल दो आपराधिक प्रकरण दर्ज है।) 5. राहुल कीर पुत्र भोनीराम कीर आयु 25 वर्ष निवासी गांव राशमी पुलिस थाना राशमी जिला चित्तौड़गढ (अभियुक्त के खिलाफ मारपीट अपहरण फिरौती का एक आपराधिक प्रकरण दर्ज है।) 6. फैजान पुत्र नबी खान उस्मानी उम्र 26 साल निवासी मकान नं. 61 पंचवटी रेजिडेंसी सियादला सायण किम रोड़ सूरत पुलिस थाना किम सूरत जिला सूरत राज्य गुजरात (अभियुक्त के खिलाफ मारपीट अपहरण फिरौती का एक आपराधिक प्रकरण दर्ज है।) पुलिस टीमः - थानाधिकारी राशमी गेहरी लाल गुर्जर, डीएसटी के एएसआई सुरज कुमार, हैडकानि भुपेन्द्र सिंह, राजदीप सिंह , राशमी थाने के हैडकानि हजारी लाल, कांस्टेबल नानू लाल,सुरेश चंद,अर्जुन लाल,विष्णु कुमार,घनश्याम,सुरेश चन्द्र मेनारिया तथा डीएसटी के कांस्टेबल दुर्गाराम,विजय,दीपक विशेष सहयोगः- डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सुरजकुमार हैडकानि भुपेन्द्र सिंह व कांस्टेबल रामावतार साईबर सैल के द्वारा तकनीकि जानकारी जुटाने से उक्त सुचना समय पर मिली है। विशेष जानकारीः- गैंग का टारगेट हिस्ट्रीशीटर चिराग खटीक के विरूद्ध भी कुल 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज होकर पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ का "अ" श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। प्रथम दृष्टया उक्त घटना का मुख्य कारण आपसी वर्चस्व की लड़ाई को बताया है।
Badgaon, Udaipur | Oct 5, 2026
राज्य स्तरीय कार्यशाला में सतत मल-कीचड़ प्रबंधन और, ग्रामीण-शहरी समन्वय पर मंथन उदयपुर, 5 अक्टूबर। स्थानीय निकाय निदेशालय, राजस्थान एवं सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में सतत मल-कीचड़ प्रबंधन, संयंत्रों की क्षमता के अनुरूप उपयोगिता, ग्रामीण-शहरी समन्वय तथा संचालन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं अभियंताओं ने भाग लेकर स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया। कार्यशाला का शुभारंभ स्वच्छता अभियान के ब्रांड प्रतिनिधि के.के. गुप्ता, संयुक्त निदेशक मुरारी लाल शर्मा, अधीक्षण अभियंता नगर निगम उदयपुर लखन लाल बैरवा, डॉ. गौरव सिंह तथा सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के निदेशक सुब्रत चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारियों ने किया। कार्यशाला में सत्यनारायण वर्मा ने राजस्थान में मल-कीचड़ प्रबंधन की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। वहीं संयुक्त निदेशक मुरारी लाल शर्मा एवं सहायक अभियंता डॉ. गौरव सिंह ने ग्रामीण एवं शहरी स्वच्छता अभियानों के बीच समन्वय तथा उपयोग किए गए जल के प्रबंधन की प्रदेश में वर्तमान स्थिति पर प्रस्तुतीकरण दिया। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की ओर से ज्योतिप्रसाद एवं डॉ. सुमिता सिंघल ने प्रदेश के नगरीय निकायों की क्षमता बढ़ाने तथा मल-कीचड़ प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। सलाहकार धेनु खट्टर ने मल-कीचड़ प्रबंधन के लिए प्रस्तावित क्षमता विकास कार्यशालाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा प्रतिभागियों से सुझाव प्राप्त किए। इसी क्रम में राहुल बंसीवाल, सूचना, शिक्षा एवं संचार प्रभारी, स्वच्छ भारत मिशन शहरी ने नगरीय निकाय स्तर पर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा विभिन्न नवाचारों की जानकारी साझा की। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश एवं ओडिशा से आए विशेषज्ञों ने बिना भूमिगत मल निकासी व्यवस्था वाले क्षेत्रों में स्वच्छता प्रबंधन तथा मल-कीचड़ प्रबंधन के सफल अनुभव साझा किए। साथ ही उपचारित जल एवं जैव ठोस पदार्थों के पुनः उपयोग तथा मल-कीचड़ प्रबंधन से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं के संचालन, शासन एवं निगरानी व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में प्रदेश के 70 से अधिक नगरीय निकायों के नोडल अधिकारी एवं अभियंता शामिल हुए। प्रतिभागियों ने विभिन्न तकनीकी विषयों पर चर्चा करते हुए स्थानीय स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी रखे। कार्यशाला का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ। अंत में स्थानीय निकाय निदेशालय के अधिकारियों द्वारा सभी विशेषज्ञों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
Badgaon, Udaipur | Oct 5, 2026
राजसमंद जेल पर प्रशासन ने ली औचक तलाशी नहीं मिली कोई निषिद्ध सामग्री जिला कारागृह राजसमंद पर आज सायंकाल जिला और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान जेल स्टाफ के साथ राजसमंद तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह, पुलिस उपअधीक्षक राजसमंद नेत्रपाल सिंह,राजनगर थानाधिकारी ओंकार सिंह जेल उपाधीक्षक भवरसिंह, जेलर हेमंत सालवी मय जाप्ता पुलिस,RAC, जेल स्टाफ द्वारा तलाशी ली गई। दौराने तलाशी जेल में किसी भी प्रकार की निषिद्ध सामग्री प्राप्त नहीं हुई। *ज्ञातव्य रहे कि जेल प्रशासन द्वारा प्रतिदिन और जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा पाक्षिक नियमित औचक तलाशी ली जाती है जिससे किसी भी प्रकार की निषिद्ध सामग्री का जेल में प्रवेश ना हो पाए और अपराधों पर रोकथाम और नियंत्रण बना रहे।* जेल उपाधीक्षक भवरसिंह द्वारा बताया गया कि *उनका प्रमुख ध्येय राजसमंद जिला जेल में निरुद्ध कैदियों को नियमानुसार जेल भुगताने के साथ साथ सुधार की पहल करनी है जिससे अभियुक्त नशे और अपराध से दूरी बनाए और पुनः समाज की मुख्य धारा में जुड़कर अपने परिवार के साथ खुशी पूर्वक जीवन बिता सके।*
Badgaon, Udaipur | Oct 5, 2026
उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सा कर्मियों में मानसिक स्वास्थ्य की समझ जरूरी, मरीजों के परिजन भी दें सकारात्मक सहयोग** **करौली, 5 अक्टूबर।** राज ममता कार्यक्रम के अंतर्गत मन दर्पण के तहत चल रही मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के क्रम में अस्पताल प्रशासन एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल के सेमिनार हॉल में मन दर्पण मॉड्यूल कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि पीएमओ डॉ. भुवनेश बंसल रहे। कार्यशाला में मनोचिकित्सक डॉ. प्रेमराज मीना ने नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सीमित संसाधनों के बीच आपसी सहयोग, बेहतर तालमेल एवं टीमवर्क की भावना विकसित करने तथा कार्यक्षमता में सुधार के लिए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए चिकित्सा कर्मियों का मानसिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है। उप नियंत्रक डॉ. ऋषिराज शर्मा ने कार्यस्थल पर मानसिक तनाव के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में कार्यस्थल पर मानसिक तनाव एक आम समस्या है। समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं आपसी सहयोग की भावना से कार्य को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकता है। नर्सिंग अधीक्षक जय सिंह मीना ने सभी नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीमवर्क के साथ कार्य करने तथा मरीजों एवं उनके परिजनों से सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने का आह्वान किया। उन्होंने आमजन से भी अस्पताल कर्मियों को सकारात्मक सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी मुकेश मीना, प्रमोद गर्ग, गोपाल लाल शर्मा, स्टोर कीपर संदीप शर्मा, काउंसलर जगदीश सहित अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में गौरव गोयल एवं गौरव शर्मा ने उपस्थित प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य शपथ दिलाई।
Badgaon, Udaipur | Oct 5, 2026
पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व विधायक लाखन सिंह के आवास पर उमड़ी टिकटार्थियों की भीड़, सौंपे बायोडाटा
Badgaon, Udaipur | Oct 5, 2026
क्रिकेट प्रतियोगिता के जरिए पुलिस से युवाओं को जोड़ने की पहल 19 थानों की पुलिस टीम लेंगी भाग एसपी लोकेश सोनवाल करौली सुनिए
Badgaon, Udaipur | Oct 5, 2026