
हरियाणा के कैथल जिल में एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। जिले के पुंज मोहल्ले में कुत्ते के काटने के बाद एक युवक उसकी तरह ही हरकतें करने लगा। युवक का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि युवक कभी सड़क पर कुत्तों की तरह लेट जाता है, तो कभी राह चलते लोगों के पीछे दौड़ने लगता है। कई बार वह कुत्तों जैसी आवाजें भी निकालता है। युवक की पहचान पुंज मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय अमन के रूप में हुई।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले अमन को एक कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते के काटने के करीब कुछ घंटों के बाद ही उसने इस तरह की अजीब हरकतें शुरू कर दी थीं। अमन को लगभग तीन महीने पहले भी कुत्ते ने काटा था। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को रेस्क्यू कर जांच और उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। बता दें कि अमन पुंज मोहल्ले का रहने वाला है और ऑटो चलाता है। 17 जून को वह काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने उसे काट लिया। बताया गया कि उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया और न ही कोई उपचार कराया।
#HaryanaNews #Kaithal #DogBiteCase #Aman