
#अनूपपुर:- कोर्ट का बड़ा फैसला चेक बाउंस के मामले में दोषी को 1 साल की जेल और ₹5.75 लाख का जुर्माना!
#अनूपपुर:- में चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोर्ट JMFC ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी ठहराया है। अदालत ने आरोपी की ज़मानत याचिका निरस्त करते हुए उसे तुरंत जेल भेज दिया है।
#अनूपपुर कोर्ट ने चेक बाउंस के मामले में आरोपी अब्दुल आसिफ मंसूरी उम्र 32 वर्ष को दोषी करार देते हुए 1 साल की कठोर कारावास सश्रम जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर पीड़ित पक्ष को ₹5,75,000 पाँच लाख पचहत्तर हजार रुपये से अधिक का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। फैसला सुनाए जाने के बाद कोर्ट ने आरोपी की ज़मानत निरस्त कर दी और उसे तुरंत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। लेन-देन के मामलों में चेक बाउंस होना धारा 138 Negotiable Instruments Act के तहत एक गंभीर अपराध है। किसी भी व्यावसायिक या व्यक्तिगत लेन देन में दिए गए चेक का अनादर होने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है जिससे जेल और भारी आर्थिक जुर्माना दोनों भुगतना पड़ सकता है।
#anuppur #anuppurnews #CourtVerdict #checkbounce #LegalNews #MadhyaPradesh #MPNews #justice #LegalAwareness #MadhyaPradeshNews