सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प
जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम अमझोर एवं मसीरा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘वाराणसी से वड़नगर सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ पहुंचने पर विधायक श्री शरद कोल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया तथा विधायक ने ग्राम चौपाल कार्यक्रम को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे इन ऊर्जावान युवा साथियों का उत्साह एवं समर्पण निश्चित रूप से प्रेरणादायी है। यह यात्रा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहभागिता और जनजागरण की भावना को सशक्त करने का सार्थक प्रयास है।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #शहडोल #shahdol