#अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात!अज्ञात कार सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली, मौके पर मौत, पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज की।अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के जैदपुरा गांव में गुरुवार को गोली मारकर युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया गया कि अज्ञात कार सवार हमलावरों ने करीब 30 वर्षीय कलुआ को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान जैदपुरा निवासी कलुआ के रूप में की है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
#AligarhNews #AligarhPolice #Tappal #CrimeNews #BreakingNews
Koil, Aligarh | Sep 10, 2026