वानिकी विद्यार्थियों के लिए 50% आरक्षण का फैसला, रोजगार के अवसरों को मिलेगा विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने वानिकी विषय में विशेषज्ञता हासिल करने वाले विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सहायक वन संरक्षक और वन परिक्षेत्र अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती में 50 प्रतिशत पद वानिकी के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित करने का फैसला लिया गया है।
इस निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जगदलपुर के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विमल कुमार रात्रे और छात्र-छात्राओं ने वन मंत्री श्री केदार कश्यप का सम्मान किया।
इस पहल से वानिकी की पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए करियर और रोजगार के अवसरों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
#Chhattisgarh #VanVibhag