बस्तर मे दिखे वायरल बाघ की तस्वीर निकली फर्जी...वायरल करने वाले पर कार्यवाही की तैयारी मे वनविभाग.
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बाघ दिखाई देने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही तस्वीर को लेकर वन विभाग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।दरभा क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी का दावा करने वाली तस्वीर वास्तविक नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार की गई है। बस्तर वन मंडल ने वायरल दावे का खंडन करते हुए इसे भ्रामक बताया है। विभाग के अनुसार, जांच में तस्वीर के AI जनरेटेड होने की पुष्टि हुई है।
इसके साथ ही तस्वीर तैयार करने वाले व्यक्ति की पहचान भी कर ली गई है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
दरभा में बाघ दिखने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के अनुसार, बस्तर जिले के दरभा क्षेत्र में बाघ दिखाई देने का दावा करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही थी। तस्वीर को क�