बस्तर के किसानों को मिला गांव में बाजार, मंडी रेट से ज्यादा मिले दाम
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और किसानों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाने की दिशा में बिहान की पहल नई उपलब्धि हासिल कर रही है। बस्तर के बकावंड और दरभा विकासखंड में बिहान के तहत गठित दो किसान उत्पादक संगठनों (FPO) ने किसानों से 3,850 क्विंटल मक्के की सीधी खरीदी कर स्थानीय व्यापारी को सीधे बिक्री की है।
लक्ष्य दीप महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी, बकावंड और मांजूर पांखी प्रोड्यूसर कंपनी, दरभा के माध्यम से किसानों को गांव में ही मंडी से बेहतर मूल्य मिल रहा है। इस पहल को और व्यापक बनाने के लिए अब एफपीओ के माध्यम से किसानों को खाद, बीज और कीटनाशक जैसी कृषि इनपुट सुविधाएं भी उचित दर पर उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे किसानों को खेती के जरूरी संसाधन भी गांव में ही मिल सकेंगे और उनकी बाजार पर निर्भरता कम होगी।
सुशासन सरकार में बिहान के माध्यम से बस्तर के किसानों को सीधा बाजार, उपज का बेहतर दाम और आत्मनिर्भरता की नई राह मिल रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Bastar #Bihan #FarmersWelfare #RuralDevelopment