स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय में फहराया तिरंगा
यमुनानगर। यमुनानगर कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरपाल गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरपाल गुर्जर ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके बाद उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाकर देश की आजादी के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
इस अवसर पर नरपाल गुर्जर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव और सम्मान का पर्व है। देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके संघर्ष और बलिदान की बदौलत आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आज भी पार्टी लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के अधिकारों की मजबूती के लिए काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी भाईचारा मजबूत करने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ें।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। इस मौके पर सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डुमरा वेद प्रकाश, गुलजार सिंह, परमजीत धीमान, परवीन राणा, अख्तर अली, मुकेश पाल, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, मोहन वर्मा, अमर सिंह, बल्टी, अशोक चौहान, जय सिंह, राजीव गोस्वामी, अरशद पोसवाल, बलदेव स्योरान, देवेंद्र दादूपुर, संजू धौलरा, रेखा कश्यप, संदीप जैन, सुधीर भल्ला, वेद प्रकाश दयालगढ़, सुरेंद्र मलिक, दिलीप जुड्डा, सुरेंद्र कोटेरखाना, जय सिंह एससी सेल तथा गगन टोदरपुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।