
कानपुर जोन पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर-2026: जालौन पुलिस के आरक्षी पवन का ऐतिहासिक प्रदर्शन, तीनों प्रमुख लंबी दौड़ों में स्वर्ण पदक जीतकर लहराया परचम-
गोल्डन हैट्रिक- 5 किमी, 10 किमी और 26 मील (मैराथन) में प्राप्त किया प्रथम स्थान
पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह (IPS) ने प्रशस्ति-पत्र एवं पदक प्रदान कर आरक्षी को सराहा
पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत ने दी हार्दिक बधाई; कहा— "पवन का यह समर्पण पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक है।"
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जनपद फतेहगढ़ के रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में दिनांक 15 सितम्बर 2026 से 17 सितम्बर 2026 तक आयोजित "कानपुर पुलिस जोन 30वीं अन्तरजनपदीय एथलेटिक्स क्लस्टर एवं साइकिलिंग (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष-2026" में जनपद जालौन पुलिस के जांबाज जवान आरक्षी पवन ने अपने अप्रतिम स्टेमिना, अनुशासन और खेल कौशल के दम पर पूरे जोन में जनपद का गौरव बढ़ाया है। कड़ी प्रतिस्पर्धा और विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों के बीच आरक्षी पवन ने लंबी दूरी की सबसे चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में एकतरफा बढ़त बनाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
आरक्षी पवन द्वारा दर्ज की गई स्वर्णिम उपलब्धियां-
5 किमी दौड़ — प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक)
10 किमी दौड़ — प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक)
26 मील (फुल मैराथन) दौड़ — प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक)
आरक्षी पवन के इस ऐतिहासिक व अभूतपूर्व प्रदर्शन पर पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। आरक्षी पवन ने न केवल जालौन पुलिस का मान बढ़ाया है, बल्कि अपने साथी पुलिसकर्मियों के सामने कर्तव्य के साथ-साथ उत्कृष्ट स्वास्थ्य व फिटनेस का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।" इसके साथ ही उन्होंने जनपद के समस्त पुलिसकर्मियों को अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर खेलकूद व शारीरिक फिटनेस को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने हेतु प्रेरित किया। आरक्षी की इस शानदार विजय पर संपूर्ण जालौन पुलिस परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।
#jalaunpolice #uppolice
Orai, Jalaun | Nov 2, 2026