#Balotra #गुड़ामालानी को 21 सितंबर को मिलेगा नया चेयरमैन
गुड़ामालानी नगरपालिका चुनाव-2026 में भाजपा 11, कांग्रेस 7 और निर्दलीय 2 सीटों पर जीत के बाद अब चेयरमैन की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल तेज है। अनारक्षित महिला अध्यक्ष पद के लिए 16 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन होंगे। 17 सितंबर को जांच, 18 सितंबर को नाम वापसी और 21 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय गुड़ामालानी पर होगा। रिटर्निंग अधिकारी भंवरलाल ने दी जानकारी।