छत्तीसगढ़ में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां ब्लॉक के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 हेतु उधनापुर, कदरेवा और देवाडांड में तीन नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है। इस सौगात के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।
इन नए उपार्जन केंद्रों की शुरुआत से क्षेत्र के किसानों को अब लंबी दूरी तय करने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी, जिससे उनके समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। शासन के निर्देशानुसार इन सभी केंद्रों पर पारदर्शी खरीद के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन, इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, कंप्यूटर और हाई-स्पीड इंटरनेट जैसी आधुनिक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।
#KisanKalyan #ChhattisgarhNews #Khadgawan #DhanKharidi #VishnudevSai #ShyamBihariJaiswal #FarmersFirst #MCBDistrict #FatafatNews