कबीरधाम | भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का लोकार्पण
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य का दिन बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया जिला कार्यालय संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर समन्वय और जनसेवा का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#CGVoiceNews #Kabirdham #BJP #VishnuDevSai #Chhattisgarh #BreakingNews #CGNews #BJPOffice
Janjgir, Janjgir-Champa | Jul 8, 2026