बस्तर में विकास की नई राह, गांव-गांव तक पहुंचेगी सड़क
बस्तर संभाग की 1,168 बसाहटों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। 485 बसाहटों के सड़क कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि 280 बसाहटों के लिए 263 सड़क कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। लगभग ₹804.06 करोड़ की अनुमानित लागत से 841.82 किमी सड़कें बनने से दूरस्थ गांवों की दूरी केवल शहरों से ही नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा, समय पर स्वास्थ्य सुविधाओं, बाजारों और रोजगार के नए अवसरों से भी कम होगी।
सुशासन सरकार बस्तर के हर दूरस्थ गांव तक विकास और सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Bastar #Chhattisgarh #Vikas VishnuDeoSai