
अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला स्तरीय कमेटी की विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की करी समीक्षा
पुलिस विभाग को निर्देश, नगर योजनाकार विभाग की टीम के साथ पर्याप्त संख्या हो पुलिस बल तैनात-निशा यादव
पंचकूला, 2 जून- अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती निशा यादव की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में आज जिला स्तरीय कमेटी की मार्च-अप्रैल 2026 की विभिन्न विभागों द्वारा अवैध अतिक्रमण के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित विभागों को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
जिला नगर योजनाकार बबीता गुप्ता ने बताया कि जिला नगर योजनाकार विभाग ने मार्च-अप्रैल में 4 अवैध काॅलोनियों को ध्वस्त किया और 6 अवैध काॅलोनियों को चिन्हित किया है। इनके विरूद्ध भी जल्द से जल्द कार्रवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त को यह भी बताया कि पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, नगर निगम, नगर परिषद व नेशनल हाईवे ने अवैध निर्माण के विरूद्ध किए गए कार्यों की रिपोर्ट जिला नगर योजनाकार के समक्ष प्रस्तुत नहीं गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को की गई कार्यवाही की रिपोर्ट जल्द से जल्द जमा करवाने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि जमीनों की रजिस्ट्री डीटीपी को जरूर दिखाई जाए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अवैध काॅलोनी तो विकसित नहीं हो रही है। यदि विकसित हो रही है तो उसके खिलाफ समय रहते जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा कार्रवाही की जाए। श्रीमती निशा यादव ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि नगर योजनाकार विभाग की टीम किसी भी अवैध अतिक्रमण को हटाने जाए तो उसके साथ पर्याप्त सख्यंा में पुलिस बल तैनात किया जाए ताकि अवैध अतिक्रमण को बिना किसी रूकावट हटाया जा सके।
इस अवसर पर एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका संयम गर्ग, क्षेत्रीय वन अधिकारी विशाल कौशिक, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, नगर निगम, नगर परिषद व नेशनल हाईवे सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।