स्वराज' महोत्सव का शंखनाद, 15 अगस्त को निकलेगी भव्य मशाल व तिरंगा यात्रा
आचार्य पुलक सागर ने किया पोस्टर विमोचन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) स्वतंत्रता दिवस पर दस्तक संस्था द्वारा आयोजित ‘स्वराज – महोत्सव आजादी का’ कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन जैन संत आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज ने चातुर्मास स्थल पर किया। आचार्यश्री ने युवाओं से शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
दस्तक संस्था के अनुसार 15 अगस्त को रेलवे स्टेशन चौराहे से सूचना केंद्र तक भव्य मशाल एवं तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सूचना केंद्र पर देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रगान और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
पोस्टर विमोचन के दौरान चातुर्मास आयोजन संयोजक मनीष शाह, पंकज जैन तथा दस्तक संस्था के मानवेंद्र कुमावत, धर्मवीर सिंह कानावत, कुणाल ओझा, उदयलाल बोराना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।