#Gurugram एसआईआर अभियान में कोई भी पात्र मतदाता न छूटे!
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उत्तम सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ स्तर पर सक्रिय सहयोग बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) ऐसे पात्र मतदाताओं को जागरूक करें, जिनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं।
✅ पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और अवसर।
✅ ईआरओ, एईआरओ एवं बीएलओ के माध्यम से जमा करवा सकते हैं गणना प्रपत्र।
✅ निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और ECINET एप पर भी उपलब्ध है सुविधा।
📅 20 नवंबर 2026 तक एसआईआर से संबंधित नोटिस, दावे एवं आपत्तियों तथा फोटो अपडेट का कार्य पूरा किया जाएगा।
📌 30 नवंबर 2026 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। प्रशासन के साथ राजनीतिक दलों एवं बीएलए की सहभागिता इसमें अहम भूमिका निभाएगी।
#SIR2026 #VoterList #ECINET #ElectionCommission #Gurugram