पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर 13 सितम्बर को देहरादून में होने वाली रैली एवं मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए कुमाऊं से कर्मचारी शिक्षकों ने जत्थों के रूप में निकलना शुरू कर दिया है।
उपरोक्त जानकारी उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल ने दी। कुमाऊं से कल हजारों की संख्या में कर्मचारी शिक्षक देहरादून पहुंचेंगे पिथौरागढ़,बागेश्वर,चंपावत,अल्मोड़ा के दूरस्थ क्षेत्रों से आज ही टीमें प्रस्थान कर चुकी हैं।
इस दौरान कर्मचारी शिक्षक संगठन प्रतिनिधियों नवेंदु मठपाल,नंदराम आर्य,बालकृष्ण चंद,नरेंद्र पटवाल,सुभाष गोला,सोमपाल चौहान,आनंद रावत ने कार्यालयों विद्यालयों में संपर्क किया।
#uttrakhand #nainital #Ramnagar