जिम का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, बैट्री-इन्वर्टर बरामद
गौरीगंज (अमेठी)। “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत गौरीगंज पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की बैट्री, इन्वर्टर और घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर लकी सिंह उर्फ आदर्श सिंह और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने हरदो गौसपुर रोड स्थित एक जिम का ताला तोड़कर बैट्री और इन्वर्टर चोरी किया था।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाया गया सामान बरामद कर लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#BreakingNews #Amethi #CrimeNews
Amethi, Amethi | Jun 25, 2026