किशनगंज जिला अन्तर्गत जन शिकायतों के सुलभ तरीके से प्राप्त कराने/करने तथा उसके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में सरकार के सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, द्वारा निर्देशित किया गया है कि "यदि उक्त प्रथम, तृतीय मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित रहने की स्थिति में सहयोग शिविर का आयोजन अगले कार्य दिवस को निर्धारित स्थल पर किया जायेगा।
" तदालोक में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार दिनांक 05.08.2026 (बुधवार) को सभी प्रखंडों के चिन्हित पंचायतों में आयोजित किये जाने वाले सहयोग शिविर से संबंधित विवरणी परिशिष्ट 'क' के रूप में संलग्न है। #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #viralchallenge #videogames #vacaciones #venezuela #2026Goals #newyork