
-#कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल में परिवहन कारोबारी परेशान -- राजेंद्र गर्ग
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं
-#भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ प्रदेश में संगठन के विस्तार के साथ परिवहन कारोबारियों को एक मंच पर लाने की तैयारी में जुट गया है। प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द आयोजित किया जाएगा, जबकि जिला बिलासपुर में अगले दो माह के भीतर दो हजार लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गुरुवार को घुमारवीं के मिलन पैलेस में आयोजित भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक में पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने सम्मेलन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के आयोजन स्थल और तिथि का निर्धारण जल्द किया जाएगा। बैठक में परिवहन कारोबारियों की समस्याओं और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा हुई।
-#भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर की बैठक जिला अध्यक्ष राजेश पटियाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश संयोजक मनोज राणा, जिला प्रभारी संतोष चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल और मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
-#पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के माध्यम से परिवहन व्यवसाय से जुड़े अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्र से जुड़े ऑपरेटरों की समस्याओं को उठाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रियता से कार्य करना होगा।
-#गर्ग ने कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में परिवहन कारोबारी परेशान हैं। सड़कों की खराब हालत के कारण ऑपरेटरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अपेक्षित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
-#उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने परिवहन कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई फैसले लिए थे। कोरोना काल में टैक्स में छूट देना भी इन्हीं कदमों में शामिल था। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्य कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर परिवहन कारोबारियों के बीच जाएंगे तथा उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।
-#बिलासपुर में दो हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य :- मनोज राणा
-#परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज राणा ने कहा कि जिला बिलासपुर में दो माह के भीतर दो हजार लोगों को प्रकोष्ठ से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ संपर्क बढ़ाया जाएगा और उन्हें संगठन की गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।
-#राणा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। सड़कों की खराब स्थिति और राहत के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाने से ऑपरेटरों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर परिवहन कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बेहतर नीति लाने का प्रयास किया जाएगा।
-#उन्होंने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार के लिए जुटने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान अभिषेक चंदेल, अनिल चंदेल, रमन गौतम, राम कुमार, नवीन भारद्वाज, केहर सिंह, संजय बजाज, अभिषेक मन्हास, संजीव शर्मा, लाल सिंह, राजेश कुमार व देशराज सहित परिवहन व्यवसाय से जुड़े कई ऑपरेटर मौजूद रहे।
#BrightNewsGhumarwin #BrightNewsGhumarwinNews #BrightNewsBilaspur #BrightNewsBJPParivahanPrakoshth #BrightNewsMilanPalaceGhumarwin #BrightNewsRajendraGarg #BrightNewsManojRana #BrightNewsRajeshPatial #BrightNewsKrishanLalChandel #BrightNews2000LogonKaLakshya #BrightNewsPradeshSammelan #BrightNewsParivahanKarobari #BrightNewsGhumarwinBreaking #BrightNewsBilaspurBreaking
#BrightNewsGhumarwin #BrightNewsGhumarwinNews #BrightNewsGhumarwinToday #BrightNewsBilaspur #BrightNewsBilaspurNews #BrightNewsBilaspurToday #BrightNewsHimachal #BrightNewsHimachalNews #BrightNewsBJP #BrightNewsBJPNews #BrightNewsBJPParivahanPrakoshth #BrightNewsParivahanPrakoshthBaithak #BrightNewsMilanPalaceGhumarwin #BrightNewsRajendraGarg #BrightNewsExMinisterRajendraGarg #BrightNewsManojRana #BrightNewsPradeshSanyojakManojRana #BrightNewsRajeshPatial #BrightNewsJilaAdhyakshRajeshPatial #BrightNewsSantoshChandel #BrightNewsKrishanLalChandel #BrightNewsBJPJilaAdhyaksh #BrightNewsSureshThakur #BrightNewsMandalAdhyaksh #BrightNews2000LogonKaLakshya #BrightNewsDoMahMeDoHazar #BrightNewsSangathanVistar #BrightNewsPradeshStariyaSammelan #BrightNewsParivahanKarobari #BrightNewsTransporters #BrightNewsTransportBusiness #BrightNewsTruckOperator #BrightNewsBusOperator #BrightNewsSadkonKiKharabHalat #BrightNewsCongressSarkar #BrightNewsJairamThakur #BrightNewsBJPSarkarKeKaam #BrightNewsGhumarwinBreaking #BrightNewsBilaspurBreaking #BrightNewsHimachalBreaking #BrightNewsGhumarwinLive #BrightNewsBilaspurLive #BrightNewsGhumarwinUpdate #BrightNewsBilaspurUpdate #BrightNewsHimachalUpdate #BrightNewsGhumarwinTopNews #BrightNewsBilaspurTopNews #BrightNewsPoliticalNews #BrightNewsGhumarwinPoliticalNews #BrightNewsBilaspurPoliticalNews #BrightNewsGhumarwinViralNews