श्रीराम मंदिर में जन्माष्टमी पर भरा भव्य मेला
चूरूः शहर के पुरानी सड़क स्थित श्रीराम मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई और कृष्ण मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया। इस दौरान बाल कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां का प्रदर्शन किया गया। मंदिर कमेटी के राजेश मंडावेवाला ने बताया कि कार्यक्रम में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, बालाजी सहित विभिन्न झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में झांकियों में भाग लेने वाले बाल कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर भव्य मेला भरा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया व पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया, तत्पश्चात महा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर निरंकारी सत्संग मंडल ने जल व्यवस्था की। प्रमोद मंडावेवाला ने सभी का आभार व्यक्त किया। #janmashtami #rammandir #chirurammandir #follower #nonfollowers
#viralpost #highlightseveryone
Churu, Churu | Sep 6, 2026