भगेड़-पनौल रोड पर दो बसों की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला.
घुमारवीं:भगेड़-पनौल सड़क मार्ग पर जबलू से घुमारवीं जा रही सरकारी बस और निजी बस मेघ ट्रेवल्स के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे में दोनों बसों में सवार कुछ यात्रियों को मामूली खरोंचें आई हैं। गनीमत रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले पाया और यात्रियों की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद की।
टक्कर के कारण सड़क मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
#Bhager #PanaulRoad #Ghumarwin #HimachalPradesh #BusAccident #RoadAccident #MeghTravels #HimachalNews #BreakingNews