
मोरनी खंड के मांधना चंडी वास में निकला 5 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में दहशत
ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
मोरनी खंड के मांधना चंडी वास क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब आबादी के बीच करीब 5 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। विशालकाय अजगर को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए अजगर को किसी प्रकार की क्षति पहुंचाए बिना सुरक्षित तरीके से काबू किया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण अक्सर जंगली जीव पानी और ठंडी जगह की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ जाते हैं। हालांकि समय रहते अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक भय का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने की मांग की है।
#Morni #Mandhna #PythonRescue #Ajgar #Wildlife #Panchkula #SamacharSansarNews24 #मोरनी #अजगर #वन्यजीव #मांधना #samacharsansarnews24