यूक्रेन के निप्रो रेलवे स्टेशन पर रूस का ड्रोन हमला, 14 यात्रियों की मौत, 5 से ज्यादा घायल।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली।यूक्रेन के निप्रो रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह रूस द्वारा किए गए घातक ड्रोन हमले में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 से ज्यादा लो घायल हो गए। यह हमला स्टेशन के उस प्लेटफॉर्म पर हुआ, जहां एक ट्रेन खड़ी थी।
यूक्रेनी रेलवे ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट जारी करते हुए बताया कि हमला अत्यधुनिक जेट पावर्ड ड्रोन के जरिए किया गया। जेट ड्रोन ने स्टेशन के उस प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया, जहां ट्रेन नंबर 866 (निप्रो-जापोरिजिया) खड़ी थी।'